6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Result: अबकी बार बहुमत अपार, …फिर मोदी सरकार

एनडीए ने हासिल किया ऐतिहासिक बहुमत कांग्रेस नीत यूपीए 100 से नीचे सिमटी अन्य की झोली में यूपीए से ज्यादा सीटें
2 min read
Google source verification
Result Tally

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आना जारी है। चुनाव आयोग सभी 542 सीटों में से 390 पर विजेताओं की घोषणा कर चुकी है। जबकि बाकी 152 सीटों पर रुझान आना जारी है। अब तक के रुझान और नतीजों ने तस्वीर को तकरीबन साफ कर दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को 348 सीटें मिलती दिख रही हैं यानी इसने 64.20 फीसदी वोट शेयर हासिल कर बाकी विपक्ष को मीलों पीछे छोड़ दिया है।

भाजपा की आंधी थी, कांग्रेस समझ नहीं पाई, उड़ गई

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आकड़ों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में 542 सीटों में से 390 के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा को 239, कांग्रेस को 39, एआईटीसी को 14, जेडी(यू)-डीएमके को 15, शिवसेना को 10, टीआरएस-बीएसपी को 8, एलजेएसपी को 6, एनसीपी-वाईएसआरसी-एसपी को 4, जेकेएनसी-एसएडी-आईयूएमएल को 2-2 और बाकी सीटें अन्य को मिली हैं। वहीं, भाजपा अपने दम पर ही 300 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है।

जीत और रुझान के मिले-जुले आंकड़े देखें तो एनडीए को 348 सीटें मिलती नजर आ रही हैं और इसका मत प्रतिशत 64.20 फीसदी है। इसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए 94 और अन्य 100 सीटों पर जीत हासिल करते दिखाई दे रहे हैं। जहां अन्य का मत प्रतिशत 18.45 फीसदी है, कांग्रेस की झोली में 17.34 फीसदी वोट आए हैं।

सब तरफ केसरिया, भाजपा की नए राज्यों में एंट्री

देश को चौंकाने वाले इन नतीजों के बीच पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, साध्वी प्रज्ञा समेत तमाम स्टार नेताओं ने जीत हासिल की है। जबकि विपक्षी पार्टियों में से राहुल गांधी अमेठी से हारे और वायनाड से जीते। सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, फारूक अब्दुल्ला, नकुलनाथ, अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेताओं ने जीत हासिल की।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..