11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव: बंगाल में बवाल पर भाजपा नेताओं ने ममता के खिलाफ खोला मोर्चा, TMC की गुंडागर्दी का जनता जवाब देगी

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा भाजपा नेता नकवी और जावड़ेकर ने ममता पर साधा निशाना BJP-TMC के बीच तनाव बरकरार

1 minute read
Google source verification
naqvi

लोकसभा चुनाव: बंगाल में बवाल पर भाजपा नेताओं ने ममता के खिलाफ खोला मोर्चा, TMC की गुंडागर्दी का जनता जवाब देगी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में छठे चरण में मतदान के दौरान हिंसा जारी है। बंगाल की 8 सीटों पर मतदान के दौरान राज्य में कई जगहों पर हिंसा भी हुई हैं। मिदनापुर, बांकुरा समेत कई इलाकों में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा पर भाजपा ने ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्य सरकार पर चुनाव अधिकारियों को प्रशासनिक सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। नकवी ने फर्जी उम्मीदवारों की सुविधाएं खत्म करने और चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही बूथों पर हेराफेरी को लेकर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। 23 मई को कई पार्टियों की मान्यता रद्द हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव का छठा चरणः 7 राज्यों की 59 सीटों पर 3 बजे तक 49.23 फीसदी वोटिंग

बंगाल में हिंसक घटनाओं को लेकर ममता सरकार जिम्मेदार

नकवी के अलवा प्रकाश जावड़ेकर ने भी ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ममता बनर्जी की एक्सपायरी डेट तय है अब इन्हें जाने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा पश्चिम बंगाल में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर चरण में हिंसक घटनाएं हुई हैं। इसके लिए ममता सरकार जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें:प्रियंका गांधी ने वोट डालने के बाद 90 साल की बुजुर्ग महिला को लगाया गले, स्याही लगी उंगली के साथ खिंचवाई फोटो

भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं की हत्या

बता दें कि 12 मई को मतदान शुरू होने से पहले ही झारग्राम में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ । भाजपा के कार्यकर्ता के अलावा एक टीएमसी कार्यकर्ता को भी मार गिराया गया। इसके अलावा कई जगहों पर हिंसक घटनाएं हुईं।