
लोकसभा चुनाव: कर्नाटक में भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस का महासचिव बनने के बाद से अधिकांश राज्य इकाईयों के नेताअनें को प्रियंका गांधी की मांग की है। कर्नाटक में कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख एचके पाटिल ने मीडिया को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उनके राज्य में भी प्रचार कर सकती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे। हम प्रियंका गांधी को भी प्रचार के लिए निमंत्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों की जल्द घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि 1999 में सोनिया गांधी के कर्नाटक के बेल्लारी से चुनाव लड़ने के दौरान प्रियंका ने उस वक्त वहां चुनाव प्रचार किया था।
बड़ा दांव
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी के चौथे सप्ताह में प्रियंका गाधी को महासचिव नियुक्त किया था। उसके बाद से विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। चुनाव प्रचार के लिए कई प्रदेश इकाईयों ने प्रियंका की मांग की है। वहीं यूपी कांग्रेस ने प्रियंका को वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ उन्हें प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के इस निर्णय को पार्टी का एक बड़ा दांव मान रहे हैं। वहीं भाजपा इसे कांग्रेस की आखिरी उम्मीद के तौर पर देख रही है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह फैसला बड़ा दांव साबित हो सकता है।
Published on:
03 Feb 2019 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
