दूसरी ओर बुधवार को राज्यसभा में देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू एवं उच्च सदन के सदस्यों ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर राष्ट्र ने एक सक्षम प्रशासक, एक प्रभावी सांसद एवं लोगों की सच्ची आवाज खो दी है।