10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने प्रदेश अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 18 Sep 2018, 2:23 PM IST

madan mohan jha

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मदन मोहन झा बने प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली । अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। खासकर, सभी राष्ट्रीय पार्टियों की नजर बिहार और यूपी पर टिकी हुई हैं, जहां सबसे ज्यादा गठबंधन और जोड़-तोड़ की राजनीति होती है। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने बिहार में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने विधान परिषद के सदस्य डॉ मदन मोहन झा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चार नये कार्यकारी अध्यक्ष की भी हुई नियुक्ति

बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की दौर में मदन मोहन झा का नहीं था। लेकिन, सभी कयासों पर विराम लगाते हुए हाईकमान ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अशोक चौधरी के हटने के बाद से यह पद खाली था। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह प्रचार कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। जो चार नये कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें कौकब कादरी,डॉ अशोक कुमार,समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज शामिल हैं। गौरतलब है कि मदन मोहन झा अभी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।वह सूबे की महागठबंधन सरकार
में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं। दिवंगत कांग्रेसी नेता नागेंद्र झा के पुत्र मदन मोहन झा 1985 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

दरभंगा के रहनेवाले हैं मदन मोहन झा

मूलरूप से दरभंगा जिले के रहनेवाले मदन मोहन झा महागठंधन सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रह चुके हैं। मदन मोहन झा को पुराने कांग्रेसियों में गिना जाता है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपनी राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले मदन मोहन झा बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। झा के मनोयन की सूचना पार्टी के दिल्ली कार्यालय द्वारा जारी की गई है। बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी साल जून में बिहार के पार्टी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में अहम बैठक की थी। इसी बैठक में स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी विचार किया गया था।