25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन के नेताओं का राबड़ी के घर जमघट शुरू, हार की होगी समीक्षा

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राबड़ी देवी के घर पर होगी महागठबंधन नेताओं की समीक्षा बैठक महागठबंधन को बिहार चुनाव में मिली है 110 सीटें, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस को 19 सीटें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 Nov 2020, 11:11 AM IST

Mahagathbandhan leaders arrive Rabri Devi residence Bihar Election

Mahagathbandhan leaders arrive Rabri Devi residence Bihar Election

नई दिल्ली। बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद महागठबंधन नेताओं में काफी निराशा देखने को मिल रही है। खासकर आरजेडी नेताओं में यह निराशा साफ देखी जा रही है। 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद वो सत्ता से दूर हैं। विपक्ष में बैठने को मजबूर हैं। इसी हार की समीक्षा के लिए पटना में राबड़ी देवी के घर महागठबंधन के नेताओं का जमगट शुरू हो गया है। आरजेडी नेता मनोज झा समीक्षा के लिए पहुंच चुके हैं। बाकी पार्टियों के नेता भी पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि महागठबंधन में आरजेडी को 75 को सीटें मिली हैं। जबकि पिछली बार 80 सीटें मिली थी। कांग्रेस की ओर से काफी निराश किया गया है। उसे पिछली बार 27 सीटों के मुकाबले सिर्फ 19 सीटें ही मिल सकी हैं। लेफ्ट पार्टियों का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है। उन्हें 18 सीटें प्राप्त हुई हैं। लेफ्ट पार्टियों को कोटे से 30 सीटें दी गई थी, जिनमें उन्होंने चुनाव लड़ा था।