नई दिल्ली। देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। सीटों के बंटवारे से लेकर नेताओं के दल बदल का दौर जारी है। इस बीच महाराष्ट्र से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS ) ने आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।