10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्रः रायगढ़ की इमारत में हुआ भीषण विस्फोट, 3 की मौत और कई घायल

शुक्रवार को हुआ औद्योगिक क्षेत्र की एक इमारत में विस्फोट। आम दिनों की तरह काम कर रहे थे लोग। अग्निशमन, पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 16 Nov 2019, 7:54 PM IST

विस्फोट से दहला जालंगी, 3 की मौत 1 घायल

विस्फोट से दहला जालंगी, 3 की मौत 1 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में के रायगढ़ जिले के एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक इमारत में शुक्रवार को हुए भीषण धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। इस धमाके में शुरुआत में 17 मजदूरों के घायल होने की सूचना सामने आई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Big Breking News: ट्रक में भरे थे ताबूत.. अचानक जब पुलिस ने ताबूत खोला तो उसके अंदर देखकर मच गया हड़कंप..

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मौजूद भागड़ में एमआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया है। इस औद्योगिक क्षेत्र की एक इमारत में क्रिप्टजो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फैक्ट्री चलती है।

शुक्रवार को दिन में जब आम दिनों की तरह यहां कर्मचारी काम कर रहे थे, इस फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में कम से कम 17 मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई।

ब्रेकिंगः दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक शख्स को रोका... फिर हुआ इतना बड़ा खुलासा कि मची अफरातफरी..

घायलों को आनन-फानन में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग का वाहन, दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचीं। तुरंत ही राहत-बचाव कार्य चालू किया गया।

हालांकि अस्पताल में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई।