25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल ठाकरे के स्मारक को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी, 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के स्मारक निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 23 Jan 2019, 9:14 AM IST

Bal Thackeray memorial

बाल ठाकरे के स्मारक को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी, 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के स्मारक निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। बाला साहेब के स्मारक के लिए बीएमसी बुधवार को महापौर बंगला एमएमआरडीए को सौंप देगी। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से भाजपा और शिवसेना के बीच चली आ रही तनातनी में कमी देखने को मिलेगी।

अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार, भाजपा अध्यक्ष का भाषण घटिया और कमजोर

शिवसेना के तेवर थोड़े ढीले पडेंगे?

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने यह ऐलान शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती के ठीक एक दिन पहले किया। सरकार की ओर से बताया गया कि स्मारक का निर्माण एमएमआरडीए की ओर से किया जाएगा। इस स्मारक का नाम बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक रखा जाएगा। दरअसल, शिवसेना लंबे समय से बालासाहेब ठाकरे के स्मारक निर्माण को मंजूरी दिलाने की मांग कर रही थी। पार्टी की मांग थी कि यह स्मारक दादर के शिवाजी पार्क में स्थित महापौर निवास में बनना चाहिए। शिव सेना की मांग पर गौर फरमाते हुए सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं, भाजपा को पूरी उम्मीद है कि इस कदम के बात सरकार को लेकर शिवसेना के तेवर थोड़े ढीले पडेंगे। हालांकि भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर शिवसेना की ओर से अब भी कोई सीधा जवाब नहीं मिला है।

इसको कुर्सी बचाने का खेल बताया

वहीं, विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसको कुर्सी बचाने का खेल बताया है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव में अपनी कुर्सी को बचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की शुरुआत बाल ठाकरे के नेतृत्व में ही हुई थी। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही दोनों दलों में तनातनी की स्थिति बनी हुई है।