नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर में सरकार गिरने के बाद सियासी घमासान जारी है। पहले भाजपा के तल्ख तेवर ने घाटी में हाहाकार मचा दिया था। वहीं, अब पीडीपी की वजह से यहां बवाल मच गया है। दरअसल, हाल ही में पीडीपी के कुछ विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इतना ही नहीं चर्चा यह है कि ये सभी बागी विधायक एक अलग मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं। वहीं, अब बागी विधायकों के तेवर देखकर पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एक्शन में आ गई हैं। मुफ्ती ने साफ कहा है कि बागी विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।