दिल्ली में हुई सोनिया और ममता की मुलाकात
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस मीटिंग में ममता ने सोनिया गांधी को तीसरे मोर्चा का हिस्सा बनने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि ममता ने सोनिया गांधी से कहा है कि बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी तीसरे मोर्च का हिस्सा बने। सोनिया गांधी से ममता बनर्जी की मुलाकात में पूरी तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच ये मुलाकात 20 मिनट तक सोनिया गांधी के आवास पर चली।