केजरीवाल ने कहा था कि एक साथ मिलकर वैश्विक महामारी को मात देंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि 100 करोड़ टीके लगने पर सभी देशवासियों को बधाई। जिन डॉक्टरों, नर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से यह संभव हुआ, उन्हें सलाम। हम सभी देशवासियों ने मिलकर इस बीमारी का सामना किया। हम सब मिलकर इसे हमेशा के लिए हराएंगे।