क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने ?
गुरूवार को मणिशंकर अय्यर पीएम मोदी के राहुल गांधी को लेकर दिए गए औरंगजेब वाले बयान पर पलटवार कर रहे थे। अय्यर ने कहा, ‘जो अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसे साकार करने में एक व्यक्ति सबसे बड़ा योगदान था, उनका नाम था जवाहरलाल नेहरू। अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करें, वो भी ऐसे मौके पर जब अंबेडकर जी की याद में बहुत बड़ी इमारत का उद्घाटन किया गया। मुझे लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस प्रकार की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है।'