5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर ने की पाक से वार्ता की पैरवी, बातचीत का माहौल जरूरी

कांग्रेस से निलंबन रद्द होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 20, 2018

news

मणिशंकर: भारत से पाकिस्तान के साथ बातचीत का जोखिम लेना चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस से निलंबन रद्द होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। मणिशंकर ने कहा कि भारत को पड़ोसी मुल्क के साथ बातचीत की सिलसिला शुरू करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के संबंध एक बुनियादी सवाल है और दोनों के बीच बातचीत शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों से दोनों देशों के बीच किसी भी तरह की बातचीत का माहौल तैयार नहीं हो सकता। अब भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत का जोखिम लेना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें— अटल की अंत्येष्टि में शामिल हुआ था डेविड हेडली का भाई, पाक दल के साथ पहुंचा था दिल्ली

यह खबर भी पढ़ें— शादी से बचने के लिए खुद को कर लिया था कमरे में बंद, तीन दिनों तक बाहर नहीं निकले थे अटल

निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द

दरअसल, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए आठ महीने के बाद अय्यर की सदस्यता को बहाल किया है। सदस्यता बहाल होने के बाद एक बार फिर कांग्रेस में उनकी वापसी हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने 2018 में गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी कर दी थी। उनके इस बयान को भाजपा ने अपना चुनावी मुद्दा बना लिया था और उनको कांग्रेस से निकालने की मांग थी। इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उनको पार्टी से निकाल दिया था।

यह खबर भी पढ़ें— अटल बिहारी वाजपेयी ने भरे मंच पर छू लिए थे इस महिला के पैर, नारी शक्ति की दी थी मिसाल

कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी पार्टी में प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।