25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोहर पर्रिकर बोले, कांग्रेस का वही हाल होगा जैसा श्रीलंका का हुआ, राहुल गांधी को सिखाएंगे सबक

सभी लोगों से अपील है कि आप नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देकर दोबारा पीएम बनाएं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 10 Feb 2019, 3:36 PM IST

manohar parrikar

मनोहर पर्रिकर बोले, कांग्रेस का वही हाल होगा जैसा श्रीलंका का हुआ, राहुल गांधी को सिखाएंगे सबक

नई दिल्‍ली। गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक कार्यक्रम में दौरान अमित शाह की उपस्थिति में कांग्रेस को खुलेतौर पर लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने की चुनौती दी है। उन्‍होंने श्रीलंका में चल रही राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देते हुए कहा कि जो श्रीलंका के साथ हुआ वही कांग्रेस का हाल होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। पर्रिकर ने कहा कि सभी लोग आपस की छोटी मोटी बातों को भुलाकर एकजुट हो जाएं। बता दें कि मनोहर पर्रिकर पिछले एक साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसे लेकर वो अमरीका, पणजी, मुंबई और दिल्ली के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

मोदी को दोबारा पीएम बनाने की अपील
लोकसभा चुनावों के लिए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वो आने वाले अपनी ताकत बचाकर रख रहे हैं। इसलिए अभी लंबे भाषण नहीं दे रहे हैं। ताकि उस समय प्रचार के दौरान भाषण दे सकें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अटल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग यहां पर बड़ी संख्‍या में आए हैं। आप सभी लोगों से अपील है कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देकर दोबारा पीएम बनाएं। उन्‍होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वो चुनाव प्रचार के दौरान फैलाई जाने वाली अफवाहों से बचकर रहें।