गौरतलब है कि दोनों दलों की सहमति के बाद कैबिनेट में जेडीएस को 12, जबकि कांग्रेस को 22 मंत्रालय मिले हैं। जेडीएस के पास वित्त, पीडब्लयूडी, शिक्षा और टूरिज्म एंड ट्र्रांसपोर्ट जैसे अहम मंत्रालय रहेंगे तो वहीं कांग्रेस को गृह, स्वास्थ्य, कृषि, अर्बन और रूरल डेवलेपमेंट, वन और पर्यावरण, लेबर, महिला और बाल विकास खाद्य, युवा और खेल, हाउसिंग, खनन, हज, वक्फ और अल्पसंख्यक मंत्रालय मिले हैं। अब देखना यह है कि दिल्ली में डेरा डाले किन नेताओं की चांदी होती है और कौन खाली हाथ वापस आते हैं। मंगलवार शाम राहुल गांधी इस संशय को भी दूर कर देंगे।