आरजेडी की बंद को सफल बनाने की अपील
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करने का एलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे 10 सितंबर को होने वाले भारत बंद को मिलकर सफल बनाएंगे। उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि गरीब, दलित विरोधी पूंजीपतियों की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बंद का आरजेडी पुरजोर समर्थन करेगी। पार्टी नेताओं से बैठक कर उन्होंने सोमवार को बिहार बंद को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की अपील भी की है।