राजनीति

नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

मुंबई में नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू (Vikho-o Yhoshu )का निधन 67 वर्षीय विखो-ओ योशू लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे

less than 1 minute read

नई दिल्ली। देश की आर्थिक नगरी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू ( Speaker of Nagaland’s Assembly Vikho-o Yhoshu ) का निधन हो गया है।

67 वर्षीय विखो-ओ योशू ( Vikho-o Yhoshu ) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे, जिसके चलते उनको मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। योशू नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता थे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। विखो कैंसर से पीड़ित थे। मोदी ने ट्वीट किया, "नागालैंड के विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर विखो-ओ-योशू के निधन पर बहुत दुखी हूं।

वे एक मेहनती नेता थे जिन्होंने नागालैंड की प्रगति में अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) नेता योशू इसी साल मुंबई में एक अस्पताल में भर्ती कराए गए थे जब उनके कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।

वरिष्ठ राजनेता योशू 2018 में एनडीपीपी में शामिल होने से पहले नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में थे।

ये भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि अचानक गिर गया पानी का पीएच मान?

Updated on:
31 Dec 2019 12:04 pm
Published on:
31 Dec 2019 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर