31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्‍ली में आज मोदी का होगा मेगा शो ‘मैं भी चौकीदार’, 500 स्‍थानों पर लोगों को करेंगे संबोधित

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता दिल्‍ली के सातों संसदीय क्षेत्र का करेंगे प्रतिनिधित्‍व मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को बनाया गया कार्यक्रम का संयोजक चुनाव से ठीक पहले लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 31 Mar 2019, 6:02 PM IST

modi

दिल्‍ली में आज मोदी का होगा मेगा शो 'मैं भी चौकीदार', 500 स्‍थानों पर लोगों को करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का अभियान 'चौकीदार चोर है' के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में भाजपा की ओर से आयोजित एक मेगा शो 'मैं भी चौकीदार' में शामिल होंगे। इस अभियान के तहत पीएम आज लाखों लोगों को एक साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। देश के 500 संसदीय क्षेत्रों के लोग इसके जरिए उनसे रूबरू होंगे। पीएम मोदी इस दौरान लोगों के सवालों का जवाब देंगे।

कांग्रेस ने जारी की 12 लोकसभा उम्‍मीदवारों की नई सूची, मीरा कुमार सासाराम से लड़ेंगी चुनाव


वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे लोगों से बात
कुछ दिनों पहले भाजपा ने इस बात की जानकारी दी थी कि पीएम मोदी 31 मार्च को 'मैं भी चौकीदार चोर' अभियान की शुरुआत बड़े पैमाने पर करेंगे। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस मेगा शो में 5 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी 500 से ज्यादा जगहों पर एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के लाखों लोगों से बातचीत करेंगे।

महाराष्‍ट्र एनडीए में फंसा पेच, किरीट सोमैया का विरोध जारी, सुनील राउत ने कहा- 'मैं लडूंगा चुनाव'

विशेष इंतजाम

इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्रों में भी मोदी को सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी दिल्ली के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, सांसदों व अन्य लोगों के साथ बैठकर पीएम का संबोधन सुनेंगे।

सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'फ्लॉप फिल्‍मों के फ्लॉप एक्‍टर हैं'

लोगों को भी सवाल पूछने का मिलेगा अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करने या उनके सवालों का जवाब देने का मौका भी देश भर के लोगों को मिलेगा। अमित शाह चांदनी चौक के हेरिटेज बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पश्चिमी दिल्ली के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति