
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘देश के कई अहम मसलों पर चर्चा होना जरूरी है, उन पर जितनी चर्चा होगी उतना ही देश को भी लाभ होगा। हमें उम्मीद है कि संसद आसानी से चलेगी।’ पीएम ने कहा कि किसी भी दल या पार्टी के पास जो भी मुद्दे हैं, वह सदन के पटल पर उठा सकता है। सरकार किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार है।’