Hindi News / Political / निजामुद्दीन में लोगों के एकत्र होने को मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया जुर्म, बोले- माफ नहीं कर सकते
निजामुद्दीन में लोगों के एकत्र होने को मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया जुर्म, बोले- माफ नहीं कर सकते
निजामुद्दीन मरकज पर Union Minister Mukhtar abbas naqvi का बड़ा बयान
लोगों के एकत्र होने को बताया तालीबानी जुर्म
बोले- माफ नहीं किया जा सकता है ऐसा गुनाह
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1200 का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन ( Hazrat Nizamuddin ) स्थित मरकज में 8 से 10 दिन तक तबलीगी जमात ( Tableeghi jamat ) में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से दो हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने के मामले ने हर किसी को परेशानी में डाल दिया है।
वहीं इस पूरे मामले पर अब केंद्रीय मंत्री ( Union Minister ) और बीजेपी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ( Mukhtar Abbas Naqvi ) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
नकवी ने लॉकडाउन के बावजूद निजामुद्दीन में हजारों की संख्या में तब्लीगी समाज के जुटने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे 'तालिबानी जुर्म' करार देते हुए कहा है कि इसे माफ नहीं किया जा सकता है।
बुधवार सुबह निजामुद्दीन मरकज से सभी 2,100 लोगों को बाहर निकाला गया। मरकज मामले पर BJP नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस तबलीगी जमात को तालिबानी जुर्म बतलाया।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'तबलीगी जमात का 'तालिबानी जुर्म'.. यह लापरवाही नहीं, 'गम्भीर आपराधिक हरकत' है। जब पूरा देश एकजुट होकर कोरोना से लड़ रहा है तो ऐसे 'गम्भीर गुनाह' को माफ नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, ये शुद्ध रूप से तबलीगी जमात का तालिबानी जुर्म है। इस तरह की आपराधिक हरकत को किसी तरह ना तो नजरअंदाज किया जा सकता है और ना ही माफ किया जा सकता है।
ये एक अपराधिक लापरवाही है, जानबूझकर इस तरह की चीजों को किया गया है।
नकवी ने कहा कि एकतरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरा देश कोरोना वायरस के प्रकोप की चुनौती से पार पाने में जुटा है वहीं तब्लीगी समाज ने लाॅकडाउन के बावजूद इतनी बडी संख्या में एकत्रित होकर गंभीर अपराध किया है। यह जानबूझकर किया गया अपराध है।