31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने तीन तलाक को बताया गैरइस्‍लामी, जेडीयू का वाकआउट

Mukhtar Abbas Naqvi: इस कुरीति को दूर करना वक्‍त की मांग कांग्रेस ने तीन तालक बिल के कई प्रावधानों पर जताई आपत्ति जेडीयू और टीएमसी का राज्‍यसभा से वाकआउट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 Jul 2019, 3:24 PM IST

Naqvi

नई दिल्‍ली। मंगलवार को राज्‍यसभा में तीन तलाक बिल ( Triple Talaq Bill ) पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ( union minister mukhtar abbas naqvi ) ने तीन तलाक को गैरइस्लामी और गैरकानूनी करार दिया। भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि 33 साल बाद यह सदन सामाजिक कुरीति को खत्म करने के लिए चर्चा कर रहा है। इससे पहले सदन ने शाहबानो पर कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने के लिए चर्चा की थी।

इस्‍लामी देशों में भी प्रतिबंधित

नकवी ने कहा कि तीन तलाक एक कुरीति है। इसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। यह कई इस्लामिक देशों में भी गैरकानूनी और गैरइस्लामी घोषित है।

उन्होंने कहा कि देश के नीति निर्माताओं ने मिलकर पहले भी कुरीतियों को खत्म किया है। तब कोई हंगामा क्यों नहीं हुआ। देश की जनता इस मुद्दे पर कांग्रेस के रवैये को देख रही है।

नकवी ने एक शेर पढ़ते हुए कहा कि तू दरिया में तूफान क्या देखता है, खुदा है निगेहबान क्या देखता है। तू हाकिम बना है तो इंसाफ दे, तू हिन्दू-मुसलमान क्या देखता है।

तीन तलाक बिल: BJP का प्‍लान बी तैयार, नाराज सपा सबसे बड़ी बाधा

कांग्रेस ने जताई अपत्ति

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आनंद शर्मा और नेता प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने तीन तलाक बिल के कई प्रावधानों को लेकर आपत्ति जताई। गुलाम नबी आजाद ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि बुधवार सुबह 9 बजे से सदन चला लीजिए और 200 साल पुराने सभी बिल पास करा लीजिए।

उन्‍होंने कहा कि आज सुबह से सदन शुरू हुआ है। आप लंच भी खत्म कर रहे हैं। एक तो बगैर कमेटी में भेजे बिल पास कर रहे हैं। अब लंच-डिनर भी यहीं करना पड़ेगा।

एनसीपी नेता शरद पवार ने मोदी सरकार पर लगाया सत्‍ता के दुरुपयोग का आरोप

JDU और TMC का वॉकआउट

राज्‍यसभा में तीन तलाक बिल पर बोलते हुए जेडीयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी इस बिल के साथ नहीं है। जेडीयू की अपनी एक विचारधारा है और उसके पालन के लिए वह स्वतंत्र है।

वशिष्ठ नारायण ने कहा कि विचार की यात्रा चलती रहती है और उसकी धाराएं बंटती रहती हैं लेकिन खत्म नहीं होती।

टीएमसी के सांसद डेरेक ओब्राइन ने कहा कि विधेयक पर बड़े पैमाने पर जागरुकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बिल पर वॉकआउट करती है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति