
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सचिन वाजे केस को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उनको पेट में तेज दर्द की शिकायत है। जानकारी के अनुसार पवार को मुंबई स्थित कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पार्टी चीफ शरद पवार की तबीयत खराब है। जांच और सर्जरी के लिए उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। उनको पेट में दर्द है। आपको बता दें कि एनसीपी चीफ शरद पवार हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कथित मुलाकात की चर्चा को लेकर सुर्खियों में बने हैं। इससे पहले उन्होंने सचिन वाजे केस को लेकर अपनी पार्टी के नेता और राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख का भी बचाव किया था, जिसको लेकर वह विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए थे।
Updated on:
30 Mar 2021, 6:08 PM IST
Published on:
30 Mar 2021, 6:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.