नई दिल्ली। Navjot Singh Sidhu Resigns. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के साथ बने रहेंगे। वहीं अब गुलजार इंदर चहल ने पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।