5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को NCP चीफ शरद पवार की सलाह, PM Modi पर हमले की बजाय Congress को संभालने पर ध्यान दें

Congress Leader Rahul Gandhi को NCP Chief Sharad Pawar की सलाह PM Modi पर निशाना साधना बंद करें राहुल, ये Congress की बागडोर संभालने का वक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 29 Jul 2020, 5:33 PM IST

NCP Chief Sharad pawar Advice Rahul Gandhi

राहुल गांधी को एनसीपी चीफ शरद पवार की सलाह

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी ( pm modi )पर तीखा हमला बोलते आ रहे हैं। फिर चाहे वो कोरोना संकट में प्रबंधन की बात हो या फिर श्रमिक और मजदूरों के हितों को लेकर आवाज उठाना। हर मोर्चे पर राहुल गांधा का निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहते हैं। राहुल के इस आक्रामक रवैये को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) के चीफ शरद पवार ( Sharad Pawar ) ने सलाह दी है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राहुल गांधी को पीएम मोदी पर हमला करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी को अब प्रधानमंत्री पर निशाना साधना बंद करना चाहिए।

कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने उठाया बड़ कदम, जानें किस बात का दिया आदेश

एक निजी चैनल से बातचीत में एनसीपी चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी है कि वे अब पीएम मोदी पर हमला बोलना बंद कर दें। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी को चाहिए कि वे अब कांग्रेस पार्टी को संभालने पर अपना ध्यान केंद्रित करें।
पार्टी लगातार बिखर रही है। कई नेता पार्टी या तो छोड़ रहे हैं या फिर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी को चाहिए कि वो पार्टी नेताओं में बढ़ रहे असंतोष को खत्म करने और आगे बढ़ने की तरफ ध्यान दें।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी के लिए ये वक्त पार्टी की बागडोर संभालने का है। पवार ने कहा कि 'मैंने कई वर्षों तक कांग्रेस को देखा है। जो बात मुझे समझ में आई है वो ये कि कोई भी यह माने या ना माने, लेकिन गांधीवाद कांग्रेस के लिए एक मजबूत ताकत है।

सावधान! मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने इलाके का हाल


सोनिया गांधी कांग्रेस को एक जुट करने में कामयाब रहीं। अब कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को स्वीकार कर लिया है। मुझे ऐसा लगता है कि अब पार्टी नेताओं को पार्टी की पूरी जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंप देनी चाहिए।

आखिरकार भारत के आसमान में गरजे लड़ाकू विमान रफाल, जानें कैसे हुई हैप्पी लैंडिंग और कैसे दी गई इन विमानों को सलामी

एनसीपी चीफ ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी संभालने के साथ-साथ पार्टी नेताओं से बातचीत करना भी जरूरी है। उन्हें साथ लाने के लिए उनकी समस्याओं का सुलझाना भी जरूरी है।