1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नया मोड़: मोदी के खिलाफ महाराष्‍ट्र में बनेगा शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का गठजोड़, शरद आज मिलेंगे सोनिया से

महाराष्‍ट्र में सरकार गठन को लेकर करेंगे चर्चा हुसैन दलवाई ने लिखा सोनिया गांधी का खत शिवसेना के सियासी रुख को बताया सर्वर समावेशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Nov 2019, 10:36 AM IST

uddav.jpeg

,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव परिणाम आने के 11 दिनों बाद भी नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर जारी तकरार खत्म होने की अब उम्मीद बहुत कम है। हालांकि बीजेपी ने शिवसेना के सामने एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव रखा है।

दूसरी तरफ इस बात के भी संकेत मिलने लगे हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में उग्र हिंदूवादी और धर्मनिरपेक्ष पार्टी के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति बन जाए।

ट्रेंडिंग: सुबह के अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न, यमुना किनारे उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस बात को बल उस समय मिला जब शिवसेना के नेता संजय राउत, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख और मराठा क्षत्रप शरद पवार ने रविवार को सोनिया गांधी से मिलने की इच्छा जताई है। आज शरद पवार दिल्‍ली पहुंच गए हैं और इस मसले पर कांग्रेस के अंतरिम अध्‍यक्ष से बात कर सकते हैं।
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने को लेकर चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने सोनिया को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस को शिवसेना के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने में हिचक नहीं दिखानी चाहिए।

सत्यपाल मलिक बोले- जमात की विचारधारा वाली है महबूबा मुफ्ती की पार्टी

महाराष्ट्र में सरकार गठन और सरकार में भागीदारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद हुसैन दलवई ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को महराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने पर चिट्ठी लिखी है।

हुसैन दलवई ने सोनिया गांधी से अपील की है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस और शिवसेना को मिलकर सरकार गठन करना चाहिए।

BMC ने मातोश्री से हटवाए महाराष्‍ट्र सीएम केवल आदित्‍य ठाकरे वाले होर्डिंग्‍स

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में सरकार गठन पर सहमति नहीं बन पा रही है, ऐसे में कांग्रेस, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, गठबंधन में हमारी सहयोगी एनसीपी और शिवसेना साथ मिलकर सरकार बनाएं। इसके पीछे दलवई ने दलील दी है कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी के चुनाव के दौरान भी शिवसेना ने हमारा साथ दिया था।

संजय राउत का बड़ा बयान- महाराष्‍ट्र की जनता चाहती है शिवसेना का सीएम

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि सब जानते हैं कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने हमारे कई विधायक और नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर लिया था। अगर वे सरकार बनाने में सक्षम होते हैं तो वे फिर से और अधिक सख्ती के साथ ऐसा करेंगे। ऐसे में अगर हम शिवसेना के साथ सरकार बनाने में सक्षम होते हैं तो इसे रोका जा सकता है। ऐसा करने पर कांग्रेस को अपने जनाधार को मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल बोलीं- भारत आकर खुश हूं, यहां की विविधता का सम्‍मान करती हूं

उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय लिंचिंग पर भाजपा सरकार के एजेंडा को लेकर अतिसंवेदनशील हैं। साथ ही देश भर में एनआरसी को लागू करने की योजना और बाबरी मस्जिद विवाद मामले पर कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंतित है।

दलवई ने लिखा है कि हमें याद रखना चाहिए कि बीजेपी ने लगातार एक राष्ट्र, एक नेता, एक पार्टी, एक धर्म के आरएसएस के सिद्धांत का पालन किया है। लेकिन हाल के दिनों में शिवसेना का सियासी रुख अधिक समावेशी रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति