25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ‘नाटक’, कांग्रेस के 9 विधायक बजट सत्र से अचानक गायब

कांग्रेस के नौ विधायक फिर गायब हो गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
kar

कर्नाटक में फिर शुरू हुआ 'नाटक', कांग्रेस के 9 विधायक बजट सत्र से अचानक गायब

नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस-जेडीएस में लगातार मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। अब बजट सत्र से कांग्रेस नौ विधायक अचानक गायब हो गए हैं। व्हिप जारी होने के बावजूद बुधवार को बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस के नौ विधायक विधानसभा से नदारद रहे।

कर्नाटक में एक बार फिर सियासी संकट

इतना नहीं अब खबर यह आ रही है कि भाजपा कुमारस्‍वामी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव ला सकती है। दरअसल, बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। प्रदेश के सभी विपक्षी दलों ने कुमारस्वामी सरकार को घेरने की कोशिश में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान राज्यपाल वजूभाई वाला सभा को संबोधित कर रहे थे। विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। साथ ही विपक्ष ने राज्य की वर्तमान सरकार को अल्पमत की सरकार करार दिया। सदन से कांग्रेस के कुल नौ विधायक गायब रहे। इनके अलावा जदएस का एक विधायक, सरकार से समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय और केपीजेपी के एक-एक विधायक और भाजपा के चार विधायक भी विधानसभा से अनुपस्थित रहे। हालांकि, भाजपा का दावा है कि उसके चारों विधायकों ने निजी कारणों से पहले ही इसकी अनुमति ले ली थी। कांग्रेस के अनुपस्थित नौ विधायकों में असंतुष्ट रमेश जर्किहोली, महेश कुमतल्ली, उमेश जी. जाधव और बी. नागेंद्र के अलावा जेएन गणेश भी शामिल हैं।

अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा

अब देखना यह है कि कांग्रेस अपने विधायकों को मना पाती है या फिर कोई सियासी संकट शुरू होता है। साथ ही देखना यह है कि भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाती है या फिर समस्या का समाधान होता है। लेकिन, कर्नाटक में एक बार फिर सियासी संकट जोरों पर है।