'शिवसेना-बीजेपी दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते'
इस संवाददात सम्मेलन के दौरान नितिन गडकरी ने एक मराठी कहावत का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ तुझा माझा जमे ना, तुझा वचुन कर्मे ना यानि कि हमारे बीच काफी मतभेद है, लेकिन इसके बावजूद हम एक – दूसरे के बगैर नहीं रह सकते। ’’ उन्होंने कहा कि गठबंधन के दोनों घटक दलों की भी स्थिति उसी तरह है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले साल लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच मध्यस्थता करेंगे तो गडकरी ने कहा कि वह दिल्ली में अपने मंत्रालय संबंधी काम में काफी व्यस्त हैं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दाणवे स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।