अमित शाह की रैली पर क्या बोले नीतीश कुमार?
मीडिया के सवालों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "कर रहे हैं रैली तो करने दीजिए, लेकिन जब हम पूर्णिया जायेंगे तो पूर्णिया और पूरे बिहार के इलाके के विकास को देखेंगे भी और चर्चा भी करेंगे। जो बोले हैं उसपर भी बता दिया जाएगा कि वो क्या करते हैं और हम क्या करते हैं।"
गौरतलब है कि अमित शाह हाल ही में अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने पूर्णिया में जनभावना सभा संबोधित किया और जमकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी एकता के लिए किये जा रहे प्रयासों पर भी चुटकी ली थी और कहा था कि कुटिल राजनीति कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनावों में उनका सुपड़ा साफ हो जाएगा।