13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अविश्‍वास प्रस्‍ताव: तो बहस शुरू होने से पहले लोकसभा में हार मान गई कांग्रेस!

आज कांग्रेस बहस के दौरान जनविरोधी नीतियों का खुलासा कर मोदी सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करेगी।

2 min read
Google source verification
khadge

अविश्‍वास प्रस्‍ताव: तो बहस शुरू होने से पहले लोकसभा में मान गई हार कांग्रेस!

नई दिल्‍ली। आज लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस शुरू होते ही सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन को चलाने के तौर तरीकों को लेकर विरोध शुरू कर दिया। ग्‍यारह बजे जैसे ही लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही शुरू की कांग्रेस नेता खड़गे ने बहस के लिए निर्धारित समय पांच घंटे से ज्‍यादा बढ़ाने की मांग की। उन्‍होंने स्‍पीकर को चेतावनी दी कि अगर समय नहीं बढ़ाया गया तो कांग्रेस बहस से वॉकआउट कर जाएगी।

एनडीए सांसदों ने चुटकी
मल्लिकार्जुन खड़गे के इस तरह के विरोध पर सदन में एनडीए के सांसदों ने चुटकी ली और कहा कि हार का इतना ही डर सता रहा है तो अविश्‍वास प्रस्‍ताव का समर्थन ही नहीं करते। हम तो बहस के लिए तैयार हैं। आपको भी अपनी बात रखने का मौका देंगे। जाइए नहीं, बहस कीजिए। इस पर मल्लिकार्जुन खड़़गे ने कहा कि हम तो समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। बहस से पीछे नहीं हट रहे। आप चिंता नहीं कीजिए। आज कांग्रेस बहस के दौरान जनविरोधी नीतियों का खुलासा कर मोदी सरकार का पर्दाफाश कर देगी।

देश का विश्‍वास मोदी सरकार के साथ

इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश का विश्‍वास मोदी सरकार के साथ है। आज कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी बोलने का मौका मिला है। देखते हैं वो कितना भूचाल मचाते हैं। पता चला है कि आज वो सुनामी लाने वाले हैं। रविशंकर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा गरीबों की बात करने की वजह से कांग्रेस परेशान हो उठी है। विपक्ष में पूरी तरह से दरार पड़ चुकी है। सदन के सरकार के पास बहुमत है। हमारी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। आज सदन में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बहस के दौरान दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि एनडीए का कुनबा बढ़ रहा है और ईमानदारी से काम करने पर कांग्रेस को परेशानी हो रही है।