यह दावा सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में किया जा रहा है। ओडिशा इलेक्शन वॉच (OEW) और ADR की ओर से तैयार रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए 146 सदस्यों में से 67 विधायकों ने अपने शपथपत्रों में खुद के ऊपर आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। रिपोर्ट में दिया गया है कि इनमें से 49 विधायकों (34%) के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण के मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन गंभीर आपराधिक मामलों में, दो मामले हत्या और 11 मामले हत्या का प्रयास करने से संबंधित हैं।