भुवनेश्वरः बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने शुक्रवार को अपनी नई पार्टी बीजू समता क्रांति दल बनाने की घोषणा की। राउत ने कहा, "नई पार्टी का उद्देश्य सत्तारूढ़ पार्टी का मजबूती के साथ विरोध करना होगा, जोकि महान नेता बीजू पटनायक के आदर्शो से भटक गई है।" उन्होंने कहा कि पार्टी बीजू के विश्वासपात्रों को एक साथ लाने का काम करेगी।