25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / पीओके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी पर चुप क्यूं हैं अलगाववादी : उमर

पीओके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी पर चुप क्यूं हैं अलगाववादी : उमर

उमर अब्दुल्ला ने सीमा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चीनी सैनिकों की मौजूदगी के संबंध में इन नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 14 Mar 2016, 12:23 AM IST

Omar Abdullah

Omar Abdullah

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों के बारे में बात करने वाले कश्मीरी अलगाववादी नेताओं पर निशाना साधते हुए नेशनल कांफें्रस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क
श्मीर (पीओके) में चीनी सैनिकों की मौजूदगी के संबंध में इन नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, यह कैसे हो सकता है कि जम्मू-कश्मीर में देश के सैनिकों के बारे में बहुत कुछ बोलने वाले अलगाववादी नेता सीमा पार पीओके में चीनी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर कभी कुछ नहीं कहते।

अब्दुल्ला के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों ने जहां इस ट्वीट की प्रशंसा की है, जबकि एक ने अब्दुल्ला से सवाल किया , कश्मीर में भारतीय सैनिकों को इजरायली मदद पर वह चुप क्यों हैं।