वहीं, रविवार को आयोजित सर्वदलीय सभा को लेकर आजाद ने कहा, "सर्वदलीय सभा में चर्चाएं हुई लेकिन वो संसद में नहीं दिखेंगी, ना तो लोकसभा और ना ही राज्यसभा। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में विपक्ष कोई भी मुद्दा उठा सकता है, लेकिन हम जब भी अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, कृषि संकट, मुद्रा स्फीति, कश्मीर के हालात जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, सरकार इनपर चर्चा से इनकार कर देती है। वो झूठे आश्वासन देते हैं।"