नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी ने खुद को चायवाला बताया था। उसके बाद वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि देश की जनता द्वारा एक चायवाले को पीएम चुनने पर मैं गर्व महसूस करता हूं। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि मैंने खुद को एक चायवाला कभी नहीं बताया। चिदंबरम ने पीएम से सवालिया लहजे में पूछा है कि वो देशवासियों को आखिर समझते क्या हैं ? क्या देश की जनता को पीएम मोदी भुलक्कड़ बीमारी से पीडि़त बेवकूफों का समूह मानते हैं?