18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
पीडीपी ने भी किया जम्मू कश्मीर पंचायत चुनावों का बहिष्कार
Play video

पीडीपी ने भी किया जम्मू कश्मीर पंचायत चुनावों का बहिष्कार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे सिर पर अनुच्छेद 35ए की तलवार लटके रहने के कारण राज्य के लोगों में असुरक्षा की भावना है।

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Sep 10, 2018

नई दिल्ली। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर में आगामी नगर निगम और पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की। पार्टी ने इसके साथ ही सरकार को असुरक्षा के इस माहौल में चुनाव कराने के निर्णय की समीक्षा करने को कहा है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे सिर पर अनुच्छेद 35ए की तलवार लटके रहने के कारण राज्य के लोगों में असुरक्षा की भावना है। पार्टी ने चुनावों से दूर रहने का फैसला सर्वसम्मति से किया है। हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि मौजूदा हालात ऐसे कार्य के लिए मुफीद नहीं है। इससे पहले नेशनश कॉन्फ्रेंस ने भी पंचायत चुनावों का बहिष्कार किया है।