30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pegasus Scandal: सदन में होगी विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की पुरजोर तैयारी

Pegasus Scandal: आज सदन में विपक्षी दलों की बैठक होनी है, जिसमें पेगासस मामले पर सरकार को पुरजोर तरीके से घरेने पर रणनीति तैयार की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ronak Bhaira

•

Updated: 6 Aug 2021, 10:24 AM IST

Pegasus Scandal : Opposition Strategy Meeting In Parliament Today

विपक्षी दलों की संसद भवन में होनी है बैठक, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। पेगासस मामला संसद से सुप्रीम कोर्ट तक खूब तूल पकड़े हुए है। जहां एक ओर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल सदन में चर्चा के लिए दबाव डाल रहे हैं।
इसी मामले को लेकर कांग्रेस की अगुवाई में आज संसद भवन में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना भी है।

बाधित रही है संसद की कार्यवाही
जब से संसद (Parliament) की कार्यवाही शुरू हुई है, तब से ही पेगासस के मामले को लेकर दोनों सदनों में खूब हंगामा किया गया है। 19 जुलाई से शुरू इस बार का मानसून सत्र शुरू हुआ था लेकिन कार्यवाही बाधित ही रही और गतिरोध अभी भी जारी है। विपक्ष के उग्र स्वभाव के चलते ना सिर्फ संसद स्थगित हुई है बल्कि कई सांसदों को लोकसभा से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है, जिसमें टीएमसी के सांसदों के नाम सबसे ऊपर हैं।

सरकार को घेरने की तैयारी
आज होने वाली बैठक में विपक्षी दल सदन में आगे की रणनीति तैयार करेंगे। यह बैठक राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन के कक्ष में होनी है। दरअसल विपक्षी दल इस बात पर जोर देते आए हैं की दोनों सदनों में पेगासस मामले पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं है। गत शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए कहा था कि पेगासस कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में विपक्षी दलों की इस बैठक में यह तय किया जाना है कि सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कैसे झुकाया जाए और किस तरह से संसद में दबाव बनाया जाए।

Read More: Pegasus Spying : कड़े कानूनों की कमी का नतीजा हैं पेगेसस जैसी घटनाएं

कांग्रेस को मिला ज्वलंत मुद्दा
गौरतलब है कि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल पेगासस, कृषि कानून और महंगाई पर चर्चा करने की मांग कर चुके हैं। इस संबंध में राहुल गांधी ना सिर्फ विपक्षी दलों के साथ बैठक कर चुके हैं बल्कि कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर पर बैठकर संसद भी पहुंचे थे। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि कांग्रेस पेगासस मुद्दे को ज्वलंत रखना चाहती है और इसी पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है।

Read More: Pegasus Scandal: पेगासस खुलासे का बड़ा असर, NSO ने कई सरकारों को इसके इस्तेमाल से रोका

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग