25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीके का बड़ा बयान, नीतीश कुमार बड़े नेता लेकिन एनडीए में मोदी का कद सबसे बड़ा

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और नीतीश कुमरा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 11 Feb 2019, 2:33 PM IST

pk

पीके का बड़ा बयान, नीतीश कुमार बड़े नेता लेकिन एनडीए में मोदी का कद सबसे बड़ा

नई दिल्ली। देश में अगामी लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है और गठबंधन का खेल भी जारी है। साथ ही बयानबाजी की धार भी तेज हो रही है। इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। पीके ने कहा नीतीश कुमार बड़े नेता हैं, लेकिन एनडीए में पीएम मोदी हैं और रहेंगे।

पीएम मोदी और नीतीश को लेकर पीके ने कही बड़ी बात

पटना में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि एनडीए में पीएम मोदी हैं और वे ही रहेंगे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार डिप्टी पीएम बन सकते हैं। इस पर पीके ने कहा कि नीतीश कुमार बड़े नेता हैं और उनकी भूमिका काफी अलग है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि पीके शिवसेना का चुनावी एजेंडा तय करेंगे। साथ ही खबर उड़ी थी कि अगर एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन, सोमवार को पीके ने अलग तरह का बयान देते हुए एक नई राजनीति को जन्म दिया है।

महागठबंधन पर साधा निशाना

वहीं, पीके ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि उनके राजनीति में आने का कितना इम्पैक्ट होगा, ये तो जनता तय करेगी। वहीं, नीतीश सरकार सरकार को लेकर पीके ने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं कम हो रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि नीतीश के पहले कार्यकाल से भी आपराधिक घटनाएं कम हुई हैं। इसके अलावा पीके ने महागठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा है।