25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी आज गुंटूर में महारैली को करेंगे संबोधित, चंद्रबाबू नायडू को पढ़ाएंगे गठबंधन का पाठ

  मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने को कहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
modi

पीएम मोदी आज गुंटूर में महारैली को करेंगे संबोधित, चंद्रबाबू नायडू को पढ़ाएंगे गठबंधन का पाठ

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश में गुंटुर में एक महारैली को संबोधित करेंगे। सत्ताधारी तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद उनकी आंध्र की यह पहली यात्रा है। भाजपा की एक सभा को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोलियम और गैस से जुड़ी 6,825 करोड़ रुपए की दो परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह इस मौके पर प्रदेश की सीएम चंद्रबाबू नायडू को सुशासन और गठबंधन धर्म का पाठ पढ़ाएंगे।

संबंधों को तोड़ लेना आसान होता है
पीएम इस बात की भी चर्चा कर सकते हैं कि एक साथ मिलकर चलने में ऊंच-नीच होता रहता है। इसका मतलब ये नहीं हैं कि संबंध तोड़ लिए जाएं। बता दें किसाल 2018 में आंध्र के सीएम ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी थी। उसके बाद दिसंबर में तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान उन्‍होंने कांग्रेस, सीपीआई व अन्‍य क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर भाजपा और टीआरएस के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में उन्‍हें कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्‍छा थी कि लेकिन तीन राज्‍यों में चुनावी जीत के बाद कांग्रेस ने टीडीपी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है।

आंध्र में टीडीपी का विेरोध प्रदर्शन
भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने बताया कि प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के जरिए नेल्लोर जिले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक तटीय टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा सीबीआई शारदा चिट फंड मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर से रविवार को भी पूछताछ करेगी। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने को कहा है।