25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संसद में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, देश लूटनेवालों को डरना होगा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बजट सत्र पर दिए गए अभिभाषण पर पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification
pm modi

LIVE: सरकार की पहचान ईमानदारी और पारदर्शिता से- पीएम मोदी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बजट सत्र पर दिए गए अभिभाषण पर पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा के लिए सदन को धन्यवाद दिया। पीएम ने अगमी चुनाव के लिए सभी दलों को शुभकामनाएं दी। हमारी सरकार की पहचान भ्रष्टाचार पर वार और तेज गति से काम करने के लिए है। इस दौरान पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला।

देश लूटने वालों को डरना होगा

लोकसभा में मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अहंकार से आज 400 से 40 पर आ गई है। हम सेवाभाव से 2 से यहां सत्ता में आकर बैठ गए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश को लूटने वालों को मोदी डराकर ही रहेगा और देश ने मुझे इसीलिए चुना है। देश मुझे आगे भी ये जिम्मेदारी दे रहा है। मोदी ने 2019 में भाजपा को जीतने का दावा करते हुए कहा कि देश के लोग हमें फिर यही काम सौपेंगे। देश हमें दोबारा मौका देने जा रहा है। मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में शामिल होना आत्महत्या के समान है। इस दौरान पीएम ने गांधी जी के बारे में कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस मुक्त भारत हो मैं उनकी इच्छा पूरा कर रहा हूूं

रफाल पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

रफाल पर निर्मला जी ने सबकुछ बोल दिया निर्मला जी ने हर आरोपों का जवाब दिया। कांग्रेस नहीं चाहती हमारी वायुसेना मजबूत हो। पहले रक्षा सौदा दलाली के बिना नहीं होता था। आज हर काम पारदर्शिता के साथ हो रहा है। पीएम ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप देश की सेना को तीन दशक तक निहत्था बनाकर रखा है। आप नहीं चाहते कि हमारी सेना मजबूत हो।

युवाओं को स्वरोजगार

पीएम मोदी ने रोजगार पर बोलते हुए कहा कि देश में एयरपोर्ट, हाईवे, सड़क बन रहे हैं, क्या यह किसी को रोजगार के अवसर नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना से युवाओं को स्वरोजगार मिला ।

संस्थाओं को कांग्रेस ने किया बर्बाद
संस्थाओं को बर्बाद करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनके नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट का फैसला फाड़ रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को अपमानित करने का काम किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया, कांग्रेस को संस्थाओं के मान-सम्मान की बात ना करे तो ठीक है। मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी पर उंगुली उठाने से पहले चार उंगली अपने तरफ इशारा करती है।

55 साल बनाम 55 महीनें भारी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता और सरकार पर अपना अधिकार मानती है। पीएम ने 55 साल बनाम 55 महीनों का जिक्र करते हुए यह इस पर भारी है। 55 महीने में हमने 13 करोड़ गैस कनेक्शन देने का काम किया है। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचने से आपको दिक्कत होती है, अब 100 करोड़ लोगों के पास बैंक खाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि साढ़े चार साल में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने हैं।