30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन राज्यों में कांग्रेस को बढ़त, पीएम मोदी ने बुलाई भाजपा कोर कमेटी की बैठक

भाजपा शासित तीन राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में आ रहे रूझान के बाद पीएम मोदी ने पार्टी कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Dec 2018, 11:27 AM IST

news

तीन राज्यों कांग्रेस को बढ़त, पीएम मोदी ने बुलाई भाजपा कोर कमेटी की बैठक

नई दिल्ली। भाजपा शासित तीन राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में आ रहे रूझान के बाद पीएम मोदी ने पार्टी कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। संसद भवन में बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संसद का शीत सत्र काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सदन में केवल अहम मुद्दों पर बात हो। पीएम ने कहा कि सरकार संसद में जनहित के बिल लाएगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी शीतकालिन सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे है।

कांग्रेस उम्मीदवारों को उल्लेखनीय बढ़त

आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों ने मंगलवार को उल्लेखनीय बढ़त बना ली है जबकि मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस थोड़ा आगे चल रही है। मतगणना केंद्रों से आ रहे शुरुआती रुझानों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) राज्य में सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है जबकि मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस, मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से पीछे चल रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक ही कांग्रेस राजस्थान में वापसी करती दिख रही है। राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार 199 निर्वाचन क्षेत्रों में से 87 सीटों पर आगे हैं जबकि भाजपा 70 सीटों पर आगे है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का कब्जा होता दिख रहा है। दोनों राज्यों में भाजपा पिछले 15 वर्षो से सत्ता में है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 90 में से 44 सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री रमन सिंह एक समय में पीछे चल रहे थे जबकि अब उन्होंने बढ़त बना ली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के उम्मीदवार 25 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त

मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस, एमएनएफ से पीछे चल रही है। एमएनएफ के उम्मीदवार 40 में से 16 सीटों पर आगे है। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं को बताया कि वह राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह तेलंगाना को लेकर हमेशा से थोड़े निराशावादी रहे हैं।