11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
उपराष्ट्रपति नायडू की किताब विमोचन पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, अनुशासन की बात करना तानाशाही कैसे ?
Play video

उपराष्ट्रपति नायडू की किताब विमोचन पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, अनुशासन की बात करना तानाशाही कैसे ?

उपराष्ट्रपति नायडू की किताब विमोचन पर पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 2 Sep 2018, 3:10 PM IST

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब मूविंग ऑन…मूविंग फॉरवर्ड: ए ईयर इन ऑफिस ( Moving On… Moving Forward: A Year in Office) विमोचन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि सदन जब ठीक से चलता है तो चेयर पर कौन बैठा है, उसमें क्या क्षमता है, क्या विशेषता है, उस पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं जाता है। सदस्यों के विचार ही ऊपर रहते हैं, लेकिन जब सदन नहीं चलता है तो चेयर पर जो व्यक्ति होता है उसी पर नजर रहती है। वह कैसे अनुशासन ला रहे हैं, कैसे सबको रोक रहे हैं और इसलिए पिछले वर्ष देश को वेंकैया नायडू को निकट से देखने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि अगर सदन ठीक से चला होता तो यह सौभाग्य न मिलता। इस पर उपराष्ट्रपति नायडू मुस्कुरान लगे।

कार्यक्रम में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी थे मौजूद

पीएम ने आगे कहा कि वेंकैया नायडू अनुशासन चाहते हैं और आज अनुशासन की बात कीजिए तो लोग अलोकतांत्रिक, तानाशाही, निरंकुश पता नहीं क्या-क्या कहने लगते हैं। पीएम ने कहा कि उनकी (नायडू) इच्छा है कि सदन में गहन चर्चा हो, उनके लगातार प्रयासों से यह सपना भी पूरा होगा। प्रधानमंत्री जब बोल रहे थे तो मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के साथ ही ऑडियंस में कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति