26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / पीएम मोदी करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास, ट्रस्ट ने दिया न्योता

पीएम मोदी करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास, ट्रस्ट ने दिया न्योता

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की पीएम से मुलाकात। पीएम मोदी को किया भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए आमंत्रित। बुधवार को आयोजित की गई थी ट्रस्ट की पहली बैठक।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 21 Feb 2020, 4:56 PM IST

video news

राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का ऐलान, बीजेपी नेताओं ने जताया पीएम मोदी का आभार, देखें वीडियो

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास, महामंत्री चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बुधवार को आयोजित की गई ट्रस्ट की पहली बैठक की जानकारी दी। ट्रस्ट के तीनों सदस्यों ने भूमिपूजन और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित भी किया।

Big News: बंगाल के रास्ते सांप के जहर की तस्करी करने वाले तीन धरे, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ है कीमत

इस बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक अयोध्या में 3 और 4 मार्च को हो सकती है। इसके अलावा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने अपने हस्ताक्षर का अधिकार ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को सौंप दिया है। अब नृत्यगोपाल दास की जगह अनिल मिश्र ही किसी भी फैसले पर हस्ताक्षर करेंगे।

वहीं, इससे पहले नृत्य गोपाल दास ने गुरुवार को कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है और इसके निर्माण में अगर और भी जमीन की जरूरत होगी, तो और जमीन ली जा सकती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

उन्होंने साफ-साफ कहा, "जो पत्थर राम मंदिर के लिए रखे गए हैं, उन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो और भी पत्थर मंगाए जाएंगे। राम मंदिर के लिए 70 फीसदी काम हो चुका है। जल्द ही मंदिर से जुड़ी निर्माण समिति इसपर विचार करेगी। इसके लिये जल्द ही होली के बाद नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ बैठक होगी।"

सड़क किनारे नारियल पानी से लदे ठेले पर पड़ी पुलिस की नजर, जब नाबालिग विक्रेता को धरा गया तब हुआ खुलासा

मंदिर निर्माण के लिए सरकारी सहायता की बात पर उन्होंने कहा, "मंदिर का निर्माण सिर्फ चंदे के पैसे से ही होगा। 6 महीने में राम मंदिर का निर्माण काम शुरू हो जाएगा। लिहाजा 2 साल से ज्यादा का समय लग सकता है।"

गौरलतब है कि बुधवार को ट्रस्ट की मैराथन बैठक हुई थी, जिसमें महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष और चंपत राय को महामंत्री बनाया गया। बैठक में राम मंदिर निर्माण और अन्य कार्यों के लिए 9 कमेटियां बनाई गई थीं। सभी सदस्यों को मंदिर निर्माण के संबंध में दायित्व भी सौंपी गया।