10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से की मतदान की अपील, कहा- ‘आपके वोट से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा’

देश भर में 95 लोकसभा सीटों के लिए सुबह से मतदान जारी है वेल्लोर सीट पर बेहिसाब कैश मिलने के बाद चुनाव टाल दिया गया है पीएम मोदी ने की युवाओं से घर से बाहर निकल मतदान की अपील की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Apr 2019, 10:36 AM IST

 pm modi twitt

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से की मतदान की अपील, कहा- 'आपके वोट से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा'

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से गुरुवार को ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में मतदान करने की अपील की है। खासकर युवाओं से लोकतंत्र के इस पर्व में भारी संख्‍या में शिरकत करने को कहा है। बता दें कि गुरुवार सुबह सात बजे से ही देश भर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है।

पीएम नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग करने वाले IAS अधिकारी पर गिरी गाज, चुन...

पीएम ने युवाओं से की विशेष अपील

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत के प्रिय नागरिकों, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। मुझे पूरा विश्‍वास है कि आप लोग अपने मतों का प्रयोग कर भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्‍होंने युवाओं से विशेष अपील की है कि वो अपने घरों से बाहर निकलें और बूथ पर जाकर मतदान करें।

1,629 प्रत्‍याशियों का भाग्‍य ईवीएम में हो जाएगा बंद

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। इस चरण में 11 राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेशों के 95 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 15,79,34,000 मतदाता 1,629 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बेहिसाब कैश मिलने के कारण फिलहाल चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। त्रिपुरा की एकमात्र लोकसभा सीट त्रिपुरा पूर्व पर भी दूसरे चरण में मतदान होना था लेकिन अब इस सीट पर मतदान तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होगा।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.