25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जींद उपचुनाव: भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले- विकास के एजेंडे को मिला लोगों का समर्थन

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी जीत पर खुशी जाहिर की।
less than 1 minute read
Google source verification
pm modi

जींद उपचुनाव: भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले- विकास के एजेंडे को मिला लोगों का समर्थन

नई दिल्ली: हरियाणा के जींद उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि यह एक ऐसी सीट है जहां कभी कमल नहीं खिला। लेकिन खुशी है कि भाजपा के विकास के एजेंडे को समाज के हर वर्गों ने सराहा और समर्थन किया है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पीएम मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई दी है।

भव्य जीत के लिए बधाई- अमित शाह

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी जीत पर खुशी जाहिर की। शाह ने कहा कि हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की भव्य जीत मोदी जी की केंद्र सरकार और प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार के विकास व लोक-कल्याणकारी कार्यों में जनता के विश्वास की जीत है। हरियाणा की जनता ने भ्रष्टाचार और जातिवाद को नकार कर पुनः भाजपा के विकासवाद पर अपनी मुहर लगाई है।

भाजपा के लिए जीत अहम थी

जींद विधानसभा उपचुनाव में 75.72 फीसदी वोट पड़े थे। जींद में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला था। कांग्रेस को सीट पर जीत की उम्‍मीद थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी । भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। बता दें कि निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव है और उसके बाद विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में भाजपा के लिए ये जीत अहम थी।