25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आ गए 15 लाख रुपए! रफाल मुद्दे के बीच कांग्रेस सांसदों ने मोदी के सिग्नेचर वाले चेक किए जारी

आ गए 15 लाख रुपए, रफाल मुद्दे के बीच कांग्रेस सांसदों ने मोदी के सिग्नेचर वाले चेक किए जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Feb 2019, 2:09 PM IST

modi protest

आ गए 15 लाख रुपए! रफाल मुद्दे के बीच कांग्रेस सांसदों ने मोदी के सिग्नेचर वाले चेक किए जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति दलों का दंगल रोज नए नजारे दिखा रहा है। कभी सत्ताधारी दल तो कभी विरोधी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बारिश करने में जुटे हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी रफाल को लेकर मोदी सरकार को घेरने में जुटे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के ही सांसद मोदी सरकार को संसद के बाहर उनके चुनावी वादों को लेकर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने हर खाते में 15 लाख के भाजपा के वादे को लेकर तंज कसा।


सांसदों ने पीएम मोदी के 15 लाख रुपए देने के वादे को पूरा नहीं किए जाने को लेकर अनोखा तरीका अपनाया। सांसदों ने मोदी के सिग्नेचर के साथ 15 लाख रुपए की राशि का चेक जारी कर दिया। खास बात यह है कि ये चेक जिस बैंक से जारी किया गया था उस बैंक का नाम था फेकू बैंक।


आपको बता दें कि वास्तविक चेक की तरह इसे तैयार किया गया है, लेकिन इस पर विरोधियों ने फेंकू बैंक लिख दिया है और मोदी की फोटो भी लगा दी है। इस पर मोदी का असली सिग्नेचर भी चिपका दिया गया है। कांग्रेसी सासंदों ने इस चेक को भाजपा नेताओं को देने की कोशिश भी की, लेकिन वहां से गुजर रहे भाजपा नेता बिना चेक लिए चले गए।


आपको बता दें कि मोदी के 15 लाख रुपये देने के वादे पूरा नहीं किए जाने का लंबे वक्त से विरोध किया जा रहा है। मोदी ने इससे पहले 2014 के आमचुनाव के वक्त सत्ता मिलने पर लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात कही थी। दिसंबर महीने में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा था- 'एक साल के अंदर 9 लाख 34 हजार हजार रुपये के प्रोजेक्ट साइन किए गए।


22 लाख लोगों को रोजगार मिला. हरेक देशवासी को जो फायदा हो रहा है, उनको बेनिफिट्स हो रहे हैं। ये वही 15 लाख रुपये हैं।' वहीं कुछ वक्त पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा था कि 15 लाख धीरे-धीरे लोगों के खाते में जाएगा. उन्होंने कहा था- आरबीआई से मांग की जा रही है, लेकिन वो दे नहीं रहे. इसमें तकनीकी समस्याएं हैं. यह एक साथ यह नहीं हो पाएगा, लेकिन धीरे-धीरे हो जाएगा।