12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के हमलों से बेवजह सुर्खियों में बने रहते हैं पीएम मोदी!

नवाज की दोस्‍ती पर तंज कसकर कांग्रेस ने एक बार फिर पीएम मोदी को सुर्खियों में लाने का काम किया।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jul 15, 2018

modi nawaz

कांग्रेस के हमलों से बेवजह सुर्खियों में बने रहते हैं पीएम मोदी!

नई दिल्‍ली। वैसे तो पीएम मोदी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन एक पीएम के रूप में उनकी लोकप्रियता को बढ़ाने में कांग्रेस नेताओं का योगदान भी कम नहीं है। जब भी मोदी एक-दो दिनों के लिए भी सुर्खियों से गायब होते हैं उन्‍हें कांग्रेस के नेता अपने बयानों से चर्चा में ला खड़ा करते हैं। खासकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के तंज पर वो कई दिनों तक चर्चा में बने रहते हैं। अब पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जेल जाने के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं ने पीएम पर तंज कस उन्‍हें सुर्खियों में ला दिया है।

कांग्रेस ने नवाज के जेल जाने पर मांगी प्रतिक्रिया
आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए गए पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के जेल जाने पर भारत में सियासी जंग शुरू हो गया है। इस बात को लेकर टि्वटर पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच वाकयुद्ध जारी है। इसके केंद्र में भी पीएम मोदी ही हैं। इस मामले में कांग्रेस ने नवाज शरीफ को पीएम मोदी का सबसे लोकप्रिय दोस्‍त बताते हुए उनसे प्रतिक्रियाएं मांग ली है। कांग्रेस के इस टि्वट के बाद भाजपा नेता भी नहीं चूके और उन्‍होंने पलटवार करते हुए कांग्रेस को चेता दिया है कि कई घोटालों में जमानत पर बाहर चल रहे कांग्रेसी नेता जल्‍द ही जेल में होंगे। आपको बता दें कि इस समय सबसे ज्‍यादा जेल जाने का खतरा कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर मंडरा रहा है। हाल ही में शशि थरूर को भी जेल जाने से बचने के लिए अदालत की शरण लेनी पड़ी है।

जादू की झप्‍पी
अक्‍टूबर, 2017 में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अमरीकी राष्ट्रपति को एक और जादू की झप्पी की जरूरत है। ट्रंप ने कहा था कि गत वर्षों में पाकिस्तान ने अमरीका का काफी फायदा उठाया, लेकिन दोनों देश अब असली संबंधों की शुरुआत कर रहे हैं। ट्रंप के इस ट्वीट पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा था कि मोदी जी जल्दी कीजिए, ऐसा लगता है कि ट्रंप को एक और जादू की झप्पी की जरूरत है। आपको बता दें कि राहुल ने मोदी की मिलनसारिता पर तंज कसते हुए यह टि्वट किया था।

हगप्‍लोमेसी
मार्च, 2018 में चीन द्वारा दक्षिणी डोकलाम के लिए नया रास्ता खोले जाने की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या वह‘‘ हगप्लोमेसी (गले लगाने की नीति) को आगे बढ़ाएंगे। उन्‍होंने अपने इस टि्वट के साथ एक खबर भी टैग की है जिसमें दावा किया गया है कि चीन ने दक्षिणी डोकलाम पहुंचने के लिए चुपचाप और चतुराई से एक नया रास्ता तलाश लिया है। भारत ने सात माह पहले क्षेत्र में चीन की निर्माण गतिविधियों को रूकवा दिया था।

चार साल से जारी है तंज का सिलसिला...
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि पहली बार चीन के सामने कोई भारतीय पीएम झुका है। हाल ही में थरूर ने हिंदू पाकिस्‍तान की बात कर पीएम पर हमला बोला था। इसी तरह राहुल भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्‍हा, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा आदि को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोलते रहे हैं।