12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद नवाज शरीफ की बेटी मरियम को नहीं चाहिए बेहतर सुविधाएं, प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकराया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने जेल में बेहतर सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Maryam- Nawaz

जेल में बंद नवाज शरीफ की बेटी मरियम को नहीं चाहिए बेहतर सुविधाएं, प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकराया

इस्लमाबाद। भ्रष्टाचार के मामले में रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को घटिया सुविधाएं दी जा रही हैं। ये आरोप नवाज शरीफ के बेटे हुसैन नवाज ने जेल प्रशासन पर लगाया है। उधर, नवाज की बेटी मरियम ने जेल में बेहतहर सुविधाओं को लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले खबर थी कि जेल प्रशासन ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज और उनकी बेटी को 'बी' श्रेणी की सुविधा देने का निर्णय किया है।

बी' श्रेणी में ये होती हैं सुविधाएं
पाकिस्तान की जेलों में बी' श्रेणी की सुविधा उन कैदियों को दी जाती है जो पढ़े-लिखे होते हैं। 'बी' क्लास की सुविधा में बिस्तर, गद्दा, मेज कुर्सी, कूलर, टीवी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा घर का खाना खाने की इजाजत होती है। जेल में बी' श्रेणी के कैदियों को अलग से बॉथरूम भी जाता है।

सोमवार को दायर होगी जमानत याचिका
नवाज शरीफ परिवार के वकील ख्वाजा हारिस कल यानी सोमवार को कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। जब तक कोर्ट नवाज और उनकी बेटी की जमानत याचिका मंजूर नहीं करता तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। बता दें कि शनिवार को नवाज के वकील ख्वाजा हारिस याचिका डालने वाले थे लेकिन किसी वजह से उन्होंने ऐसा नहीं किया।

ये भी पढ़ेंः नवाज शरीफ के जेल पहुंचने पर कांग्रेस-भाजपा में छिड़ा ट्विटर वार, एक दूसरे पर कसा तंज

पनामा पेपर्स कांड में फंसे हैं नवाज शरीफ
पनामा पेपर्स से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ को 10 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में बेटी मरियम नवाज को सात साल की कैद और दामाद कैप्टन (पूर्व) सफदर को एक साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने नवाज शरीफ पर करीब 73 करोड़ रुपये और मरियम पर 18.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मरियम के पति सफदर ने भी अभी हाल में ही कोर्ट में सरेंडर किया है।