26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस को पीएम मोदी का जवाब, हम तीन तलाक कानून को खत्म नहीं होने देंगे

पीएम मोदी ने कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं के दर्द को समझते हैं, इसलिए इस कानून को हम हटने नहीं देंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Feb 08, 2019

Narendra Modi

Narendra Modi

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ममता के गढ़ बंगाल में एक जनसभा को संबोधित किया। जलपाईगुड़ी में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से देश की मुस्लिम महिलाओं को आश्वसत किया कि किसी भी स्थिति में तीन तलाक कानून को हटने नहीं दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम मुस्लिम महिलाओं के दर्द को समझते हैं, इसलिए इस कानून को हम हटने नहीं देंगे।

महिला अधिकारों को लेकर कांग्रेस करती है झूठे वादे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला अधिकारों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही झूठे वादे किए हैं, और कल तो ये सच्चाई सभी के सामने आ गई। पीएम ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में कांग्रेस किस हद तक जा सकती है, वो दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने अब खुलकर कह दिया है कि वो तीन तलाक पर बन रहे कानून का विरोध करती है।

बहुत बुरे दौर से गुजरती हैं मुस्लिम पीड़ित महिलाएं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजीव गांधी के समय, शाह बानो केस में जो गलती की थी, अब वही गुनाह उसने कर दिया। वो भूल गई है कि तीन तलाक से पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को कितने बुरे दौर से गुजरना होता है, कितने संकटों से गुजरना होता है?''

कांग्रेस ने तीन तलाक को खत्म करने की कही थी बात

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन में कांग्रेस सांसद और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो हम तीन तलाक कानून को खत्म कर देंगे। जब ये बयान दिया गया तो राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे।