पहले की सरकारों ने की किसानों की उपेक्षा
पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले किसी सरकार ने किसानों के बारे में नहीं सोचा। जबकि किसान ही हमारे अन्नदाता हैं। गांव हमारे देश की आत्माएं हैं। पहले की सरकारों ने एमएसपी की फाइलें दवाने का काम किया। हमने खरीफ की 14 फसलों का एमएसपी बढ़ाया है। हमारी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का भी निर्णय लिया है। केंद्र सरकार की ओर से किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को फसल बीमा कार्ड मुहैया कराने का काम जारी है। ताकि सूखा, बाढ़ व अन्य कारणों से फसलों को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।